Homeअध्यात्मखत्म होंगी उलझनें, 7 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में मिल...

खत्म होंगी उलझनें, 7 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में मिल सकती है तरक्की !

बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र होने से वर्धमान और आनंद नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके साथ सूर्य-चंद्रमा भी शिवा योग बना रहे हैं। इन 3 शुभ योगों का फायदा मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों को मिलेगा। शुभ योगों के प्रभाव से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किस्मत साथ देगी। पैसों से जुड़ी उलझनें खत्म हो जाएंगी। इन 7 राशियों के अलावा अन्य ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

मेष :- अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आज कमजोर महसूस करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी।

वृष :- आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन :- आज के दिन यात्रा टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।आज धन प्राप्ति के योग अच्छा है अत:काम काज पर ध्यान दे तो दिन हर तरह से उत्तम होगा

कर्क :- आपके मन में गुस्से की भावना बन सकती हैं। आपके शरीर में बेवजह के आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रहेंगे

सिंह :– आपके परिवार के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होंगे। आपका किसी कारण दूसरों से व्यर्थ में मन-मुटाव हो सकता हैं। घर की स्त्री को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आ सकती हैं। जिसकी वजह से आपका धन खर्च के योग हैं।

कन्या :- आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा अनुभव करेंगे। माता और ्त्रिरयों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे।

तुला :- आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा शरीर मे नया जोश देखने को मिलेगा परंतु की गयी मेहनत का परिणाम आशा अनुरूप नहीं मिलेगा। बहस करने से बचे नही तो अपने बने बनाए कार्यो को भी खराब करेंगे।

वृश्चिक :- पिता की सेहत मे खराबिया आ सकती हैं साथ ही साथ नौकरी को लेकर भी चिंता मे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे कामयाबी मिलेगी। घर के वृद्ध लोगो का सहयोग मिलेगा।

धनु :- घर का माहौल खराब होने के कारण मन उदास रहेगा। आज अपने मित्रो के साथ कही बाहर घूमने का योजना बन सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचे अन्यथा धनहानी के योग बने हुए हैं।

मकर :- इस समय में आपको शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन आपके अंदर चुस्ती चालाकी और वाणी में निपुणता देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता के संबंध में कामयाबी हासिल होगी।

कुंभ :- नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन हैं। भरपूर आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल से आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी।

मीन :- माता का सहयोग मिलेगा। दिन भर मन मे एक खुशी बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रो से भेट हो सकती हैं। मानसिक शांति रहेगी खान-पान मे रुचि रहेगी। सूर्यास्त के बाद सफ़ेद चीजों का सेवन करने से बचे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular