Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, नियमित रूप से तहसील में विभिन्न कार्यो...

पौड़ी जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, नियमित रूप से तहसील में विभिन्न कार्यो की समीक्षा बैठक कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

पौड़ी – जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से तहसील में विभिन्न कार्यो की समीक्षा बैठक कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद्यान विभाग के जो गोदाम किराये पर चल रहे हैं उसके लिए कमेठी बनाये तथा एक माह में स्थान चयनित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि तहसीलों में जो प्रकरण लंबित हैं उनका निस्तारण जल्द करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू राजस्व तथा सिंचाई कर की वसूली 15 दिन में पूर्ण करें।

उन्होंने विविध देय की कम प्रगति पर नाराजगी जताई तथा उन्होंने एडीएम को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से वसूली हेतु रोस्टर बनाकर संबंधितों से भ्रमण करायें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि बैठक में जो निर्देश दिये गये हैं उनकी पाक्षिक रूप से संबंधित पटल सहायकों के साथ समीक्षा बैठक करें।

जिलाधिकारी ने एसडीएम कोटद्वार को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय पर करें। कहा कि समय पर वसूली नहीं करने पर संबंधित अमीन का स्थानांतरण तय किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि समय पर वसूली व अन्य कार्यो का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सब रजिस्टार अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टाम अधिनियम के बारे में वर्कशाप करें तथा उसके लिए पीपीटी तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपो, खाद्य गोदामों सहित अन्य का निरीक्षण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तु करना सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जेपी पुरोहित, सीओ प्रेमलाल टम्टा, आरटीओ अनिता चंद, वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी लिला बोरा तथा वर्चुअज माध्यम से एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, लैंसडाउन स्म्रता परमार, श्रीनगर अजयबीर सिंह, सहित तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular