Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के राज्यपाल से सेना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर ने की मुलाकात,...

उत्तराखंड के राज्यपाल से सेना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर ने की मुलाकात, दिया भर्तियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सेना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने मुलाकात की। उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत अगस्त एवं सितम्बर माह में राज्य में होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में राज्यपाल के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

राज्यपाल ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है कि अग्निपथ योजना हेतु भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत यहां से हो रही है। भर्ती रैली के लिए यहां के युवाओं में अलग ही जोश देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए यह भर्ती रैली एक अवसर रहेगी। राज्यपाल ने अधिक से अधिक युवाओं से रैली में प्रतिभाग कर देश सेवा के अवसर का भागी बनने की अपील भी की। राज्यपाल ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया में हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने राज्य के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाने को कहा।

मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने बताया कि उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्रारम्भ हो गयी है। गढ़वाल रीजन के सभी जनपदों के लिए भर्ती रैली 19 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कुमाऊं रीजन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक रानीखेत में सम्पन्न होगी। चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए 05 सितम्बर, 2022 से 12 सितम्बर, 2022 तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के सम्बन्ध में शासन एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली गयी है। सभी ने इस भर्ती रैली को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular