Homeराज्यउत्तराखण्डघरेलु गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

घरेलु गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

पौड़ी – लगातार रसोई गैस के दामों वृद्धि के विरोध में आज जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी ने बताया कि जिस तरह से 1 महीने में दो से तीन बार रसोई गैस के दामों में वृद्धि हो रही है इससे आम लोगों का जीवन बहुत कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को अच्छे दिन के सपने दिखाए गए, मगर चुनाव जीतने के बाद सरकार द्वारा लगातार आमजन से तालुक रखने वाले सामानों के मूल्यों पर लगातार वृद्धि की जा रही है जिससे आमजन का जीवन दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष में होते वे अपनी विपक्ष धर्म की भूमिका निभाते रहेंगे।

वहीं कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के किचन में डाका मारा जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार रसोई गैस के दामों के साथ ही आटा, चावल, तेल आदि के दामों में वृद्धि की जा रही है जिसका सीधा सीधा प्रभाव ग्रहणी के किचन पर पड़ रहा है जिसको कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही बढ़ाई हुए मूल्यों को वापस नहीं लेती है तो सभी महिलाएं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular