देहरादून- शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हास्टल, पीजी, गेस्टहाउस पर व्यवसायिक कर लगाने की मांग को लेकर भाजपा पाषर्दो के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम मेयर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि शहर के विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से संचालित होने वाले हास्टल व पीजी गेस्टहाउस चलाये जा रहे है। जिससे निगम प्रशासन को भारी नुकसान हो रहा है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि इन पर पीजी, हास्टलों व गेस्टहाउसों पर व्यवसायिक कर लगाया जाये तथा इनका रिकार्ड नगर निगम में रखा जाये। इस अवसर पर पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, महिपाल धीमान सहित कई अन्य पार्षद मौजूद रहे।
