
देहरादून – आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र और जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग की…जिसके माध्यम से उन्होंने थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के जल्द निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की…मामले में जानकारी दते हुए अशोक कुमार ने बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मई तक चलेगा…साथ ही कहा कि थाना-कोतवाली के परिसर से ऐसे वाहनों के हटने से परिसर को साफ-सथुरा कराया जा सकेगा…अभियान की थानावार पुलिस मुख्यालय द्वारा समीक्षा की जाएगी… जिसमें अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी…





