
देहरादून- आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सुभाष रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया…जिसके दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा…और कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी अनुरोध किया…इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र राजपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी…और मछली बाजार की समस्या के लिए भी उचित हल निकाला जायेगा…साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है…
