
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपुर विधानसभा के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए… इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर में जो भी समस्याएं हैं जैसे की स्मार्ट सिटी के कार्य है, और मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की बात हो उन सभी पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है… जल्द ही जनता की समस्याओं का निदान हो जाएगा… मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है ऐसे में जनता की आशाओं को पूरा करते हुए प्रदेश के चौमुखी विकास को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा…



