
देहरादून- राज्य में भाजपा के दृष्टि पत्र से प्रदेश के कर्मचारी वर्ग में मायूसी छाई हुई है…दरअसल, पुरानी पेंशन से लेकर किसी भी मुद्दे पर भाजपा ने अगले पांच साल का कोई खाका कर्मचारियों के सामने नहीं रखा है…जिसके बाद संगठनों ने इसे चिंताजनक करार दिया है…आपको बता दें कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने बताया कि एनपीएस कार्मिकों को उम्मीद थी कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन की बात प्रमुखता से रखेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ…और ऐसा कर के भाजपा ने लाखों एनपीएस कार्मिकों की पीढ़ा को नजरंदाज किया… जिसको लेकर सभी एनपीएस कार्मिकों में मायूसी छा गई है…