
देहरादून- राज्य में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए कई एलान किए हैं…जिसमें बलिदानी सैनिकों की बेटियों के लिए वर्तमान विवाह अनुदान राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने की घोषणा की गई है…इसके साथ ही स्कूली शिक्षा में पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का वादा किया गया है… आपको बता दें कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि पूर्व सैनिकों को आसान ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट की स्थापना की जाएगी…और पांच लाख रुपये तक के ऋण के लिए 50 फीसदी की सीमा तक गारंटीकृत कवर प्रदान करेंगे…बताते चलें कि सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित सभी सीटों में 70 फीसदी सीटें नॉन लैप्सेबल होगी…