
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ में बीते कल यानी बुधवार रात 12:39 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए… बता दें कि जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया…आपदा प्रबंधन विभाग की माने तो भूकंप से कहीं भी क्षति की कोई सूचना नहीं है…मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था… इसकी गहरी 10 किमी थी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई…