Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यावरण संरक्षण के लिए वेस्ट को बेस्ट में बदलने की आवश्यकता :-...

पर्यावरण संरक्षण के लिए वेस्ट को बेस्ट में बदलने की आवश्यकता :- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून- राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री आवास पर घरेलू कूड़े से जैविक खाद बनाने की विधि का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि घर के कूड़े कचरे को कम्पोस्ट में बदलकर अच्छी खाद तैयार करने की यह आसान विधि है। हर व्यक्ति अपने घरों में इस विधि को अपना सकता है। इस विधि से वेस्ट को बेस्ट में बदलकर हम स्वच्छता अभियान में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। यह विधि कचरे से होने वाले वायु व जल प्रदूषण को रोकने में भी कारगर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी काॅलोनियों में जैविक व अजैविक कूड़े का पृथ्थकीकरण करते हुए जैविक कूडे की विकेन्द्रित कम्पोस्टिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। सिंचाई विभाग व वेस्ट वाॅरियर टीम ने घरेलू कूडे से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई। इस विधि में गीले व सूखे कूड़े को अलग करना होगा। खाद बनाने के लिए पहले सूखे कूड़े को एकत्र कर उसके ऊपर काॅकपिट की लेयर बनाई जाती है। इसके उपरान्त उसके ऊपर गीला कूड़ा डाला जाता है तथा काॅकपिट की लेयर बनाई जाती है। यह खाद दो से तीन माह में तैयार हो जाती है। इस अवसर पर सचिव भूपेन्द्र कौर औलख, शैलेष बगोली, अधिशासी अभियंता सिंचाई आर डी पन्त व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular