Homeराज्यउत्तराखण्डसंयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक,...

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम हमले पर आधारित है पुस्तक

देहरादून : संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की। पुलिस पहलगाम … जब समय थम सा गया, के एस चौहान के निजी अनुभव पर आधारित है।

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ‘पहलगाम … जब समय थम गया’ पुस्तक जनता के बीच आ गई । पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है। के एस चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की।

पहलगाम हमले पर आधारित है पुस्तक

के एस बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया गया। इसके अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था।

उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह दुनिया को अपना दम दिखाया, वो ऐतिहासिक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular