Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इस जिले में आज से पाठ्यक्रम में शामिल हुई गढ़वाली,...

उत्तराखंड के इस जिले में आज से पाठ्यक्रम में शामिल हुई गढ़वाली, छात्रों में गजब का उत्साह….

पौड़ी- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज से सरकारी व निजी विद्यालयों में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू हो गया। जहां एक ओर पहले दिन बच्चों में पाठ्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया तो वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पाठ्यक्रम को रोचक बताया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रदेश में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला विकास खंड बन गया है। सोमवार को पौड़ी ब्लाक के 79 विद्यालयों में पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार को बीआरसी में गढ़वाली पाठ्यक्रम शिक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि गढ़वाली बोली-भाषा को संरक्षित किए जाने व मौजूदा समय में बच्चों से दूर होती भाषा से उन्हें जोड़ने की कड़ी में यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर यह पाठ्यक्रम पहले पौड़ी ब्लाक के निजी व सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया गया है, जिसे अन्य ब्लाकों के साथ ही पूरे जिले में लागू किए जाने पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular