Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म आस्था पत्नी ने पति को दिया नया जीवन, समाज को बताया करवा चौथ...

पत्नी ने पति को दिया नया जीवन, समाज को बताया करवा चौथ का असल मतलब!


यूपी के मुरादाबाद की अनु ने अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुए बिना कुछ सोचे उसने अपने पति के लिए खुद का लिवर दे दिया।
अनु की याादी सात मार्च 2007 को प्रेमराज सिंह उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। पिछले साल पिंटू का लिवर खराब हो गया था। लिवर खराब होने से डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे समय में जब परिवार और रिश्तेदार कन्नी काटने लगे, अनु अपने पति की जान बचाने के लिए आगे आई।
अनु ने चार सितंबर 2016 को अपना लिवर पति को दे दिया, आज पिंटू स्वस्थ है, इसके लिए वह अपनी पत्नी का अहसानमंद है, जिसने अपने जीवन की परवाह न करते हुए लिवर दान कर दिया।
वहीं, अनु कहती है कि वह हर करवा चौथ  पर अपने पति की लंबी आयु मांगती है, ऐसे में उनका सौभाग्य है कि उनका लिवर पति के काम आया। अनु का कहना है कि उसका पति उसके सामने है, यह सबसे बड़ा धन उनके पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2