Homeराज्यउत्तर प्रदेशनौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार


देहरादून। अपने आप को कृषि अधिकारी बताकर दिल्ली तथा देहरादून सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों हड़पने वाला एक ठग गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कई जिलों के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है।
विगत जून माह में रीठा मंडी देहरादून निवासी भीखाराम ने लक्खीबाग पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। अपनी तहरीर भीखाराम ने बताया कि वह कलावती न्यास धर्मशाला में उप प्रबंधक के पद पर नियुक्त है। उनका परिचय संजय नौटियाल पुत्र परमानंद नौटियाल निवासी उधमसिंह नगर से हुआ। संजय नौटियाल ने स्वयं को रोशनाबाद में कृषि अधिकारी बताते हुए बताया कि भारत सरकार नई दिल्ली के सचिवालय में कुछ कनिष्ट लिपिक के पद रिक्त हैं। यदि आप अपने लड़के मनीष कुमार को लगवाना चाहते हैं तो 3 लाख रुपये लगेंगे। जिसमे 50 हज़ार रुपये एडवांस और बाकी काम होने के बाद देने होंगे। मैने उसे लड़के के सभी डॉक्यूमेंट व 50 हज़ार रुपये एडवांस में दे दिया। संजय नौटियाल ने बताया कि सचिवालय में और किसी की नौकरी भी लगवानी है तो वह लगवा सकता है। इस पर मैंने अपने तीनों बच्चों व एक रिश्तेदार का प्रार्थना पत्र व 2 लाख रुपये उसे दिए। वह अब तक 25 लाख रुपए भर्ती वेफ नाम पर ले चुका है। आरोपी ने डाक से ाफर्जी नियुक्ति पत्र भी भिजवाये जिनके बारे में पता चला कि वह नकली है।
पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कल देर शाम सूचना मिली कि उक्त ठग का असली नाम शम्भूनाथ मिश्रा है जो कि ग्राम शाहपुर थाना पथरी हरिद्वार में अपने परिवार के साथ रह रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश देकर उक्त व्यक्ति को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया की वह पूर्व में संविदा पर कृषि विभाग पौड़ी में नौकरी करता था। धोखाधड़ी का यह अपराध उसने दून ही नहीं उत्तरकाशी व पौड़ी में भी अंजाम दिया है व ठगी से प्राप्त पैसे से इसने नथुवावाला देहरादून में प्लाट खरीदा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular