
देहरादून । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आर्य नगर काठबंगला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रूम टू रीड संस्था द्वारा पठन पाठन गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजपुर क्षेत्र के नगर निगम पार्षद रोशन बाला थापा थीं। उन्होंने कहानी पड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रूम टू रीड आयोजन के सुविधा दाता फैजी अलीम ने बच्चों और अभिभावकों को साक्षरता दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपने उद्गार प्रस्तुत किए। जिन अभिभावकों ने कहानी और संस्मरण प्रस्तुत किए उनमें इंदु, उषा, रामप्रसाद व अनुज के नाम शामिल है जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की शिक्षकों ने पार्षद और संस्था आगे विद्यालय में होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। रूम टू रीड संस्था कई वर्षो से उत्तराखंड विभिन्न स्कूलों में इस तरह का आयोजन करता रहा है। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को पुरस्कार हेतु पेंसिल व रीडिंग कार्ड भी दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व अन्य लोग उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES