Homeराज्यदिल्लीनोटबंदी पर सरकार को घेरने की तैयारी, आज जन वेदना सम्मेलन की...

नोटबंदी पर सरकार को घेरने की तैयारी, आज जन वेदना सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे राहुल….

rahul-gandhi-pm_650x400_81481699746

नई दिल्ली। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस आज जन वेदना सम्मेलन करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन में देश भर से तकरीबन 5000 पार्टी नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में मोदी सरकार के ढाई साल के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक और पार्टी के स्थापना दिवस के बाद ये तीसरा बड़ा मौका होगा जब राहुल गांधी कांग्रेस की अगुवाई करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पिछले साल 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और दो महीने पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर मौजूदगी में कार्यकारी समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की थी, जो अस्वस्थ बताई जा रही थीं। यह पूछे जाने पर कि दिन भर के सम्मेलन में क्या सोनिया मौजूद होंगी, कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल ने नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया है और वह इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण मुद्दा और किसानों की कर्ज माफी मुद्दे की तरह राहुल ने नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन किया और वह इसकी भी अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा संबोधित किए जाने की उम्मीद है। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रचार की धार तय करेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को सिंह ने दावा किया था कि नोटबंदी आगामी चुनावों में एक बड़ा मुद्दा होगा क्योंकि इसका देश की जीडीपी पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। सम्मेलन में प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। इसमें प्रथम प्रस्ताव के तहत नोटबंदी के शुरुआती 50 दिनों में 100 लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की जाएगी। दूसरा प्रस्ताव, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी पर होगा जो अगले साल 2017 में है।

केंद्र के आठ नवंबर के नोटबंदी के फैसले के बाद आम आदमी के दुख तकलीफ पर ‘जन वेदना सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर एक तीखा हमला देखने को मिलने की उम्मीद है। पार्टी मोदी सरकार की पिछले ढाई साल की गरीब विरोधी और जन विरोधी फैसलों को उजागर करेगी। सम्मेलन में कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, सभी राज्यों से प्रदेश प्रमुखों, सांसदों और विधायकों सहित सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular