Homeअंतर्राष्‍ट्रीयऔर इस बात पर बहने लगे राष्ट्रपति के आंसू...

और इस बात पर बहने लगे राष्ट्रपति के आंसू…

lhs_obama_civil_rights_02

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज शिकागो में विदाई भाषण देते हुए भावुक हो गए.शिकागो में अपने भाषण के दौरान ओबामा ने बीते आठ सालों की उपलब्धियां गिनाईं। ओबामा ने अपने विदाई भाषण में कहा कि अमेरिका अब ‘एक बेहतर, मजबूत स्थिति’ में है। उन्होंने कहा कि नस्लवाद अब भी ‘विभाजनकारी ताकत’ है।

रंगभेद पर सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा

ओबामा ने कहा कि घर आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी ही बदलाव लेकर आता है और बदलाव तभी होता है जब आम आदमी इससे जुड़ता है। हर रोज मैंने लोगों से कुछ न कुछ सीखा। रंगभेद पर अपने विचार रखते हुए ओबामा ने कहा कि अब स्थिति में काफी सुधार है जैसे कई सालों पहले हालात थे अब वैसे नहीं हैं। हालांकि रंगभेद अभी भी समाज का एक विघटनकारी तत्व है. इसे खत्म करने के लिए लोगों के हृदय परिवर्तन की जरूरत है, सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा।

मेरे कार्यकाल में एक भी विदेशी आतंकी हमला नहीं
पिछले 8 सालों में एक भी विदेशी आतंकी हमला नहीं हुआ. अमेरिका पर हमला करने वाला कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता.

अमेरिकी मुस्लिमों के खिलाफ भेदभाव को नकार दें

उन्होंने अमेरिकी जनता से अपील की कि अमेरिकी मुस्लिमों के खिलाफ किसी प्रकार के भेदभाव को नकार दें.

barack-obama_650x400_51484107696

और फिर रो पड़े ओबामा…
अपने आखिरी भाषण में ओबामा ने पत्नी मिशेल और बेटियों का जिक्र किया तो वह रो पड़े। ओबामा ने कहा, ‘बीते 25 सालों से तुम सिर्फ मेरी बीवी और मेरे बच्चों की मां नहीं बल्कि मेरी बेस्ट फ्रेंड बनी। तुमने मुझे गर्व महसूस कराया तुमने देश को गर्व महसूस कराया।’ मालिया और साशा का जिक्र करते हुए ओबामा ने कहा, ‘ मैंने जिंदगी में जो भी किया लेकिन सबसे ज्यादा गर्व तुम दोनों के पिता होने का है।’

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular