
देहरादून। रायवाला के ठाकुरपुर में गुलदार द्वारा घर के आंगन से पाँच वर्षीय बच्ची निर्जला को उठाने का मामला सामने आया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बच्ची के घर जाकर परिवारवालों को सांत्वना व्यक्त की।
विधानसभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को तुरंत 3 लाख रुपये मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कहा कि पीड़ित परिजनों को 90 हज़ार रुपये आज शाम तक प्राप्त हो जाएंगे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि बार बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होने राजाजी नेशनल पार्क के सभी अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि तुरंत इस पर उचित कार्रवाई की जाए जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि गुलदार के आतंक से प्रभावित क्षेत्र में नियमित गस्त बढ़ाई जाए साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था भी की जाए ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक सनातन सोनकर को निर्देशित करते हुए कहा है कि गांव की सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा दीवार, तारबाड़ एवं सौर ऊर्जा की व्यवस्था करने को कहा। श्री अग्रवाल ने गांव के चारों तरफ जहां तक गुलदार का आवागमन है उस क्षेत्र में शीघ्र झाड़ी कटाने के लिए भी निर्देशित किया।
निर्जला को गुलदार ने उठाया, विधानसभा अध्यक्ष ने परिजनों को दी सांत्वना

RELATED ARTICLES


