
देहरादून। जनपद टिहरी गढ़वाल के खडी खाल मे एक जीप के गहरी खाई मे गिर जाने के परिणाम स्वरूप दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव निकाल लिए है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह पीआरडी शकुंतला निवासी खडीखाल चम्बा द्वारा फोन से थाने पर सूचना दी कि ग्राम खडीखाल में सड़क से नीचे एक गाडी स्विफ्ट कार गिरी हुई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चम्बा व पुलिस टीम आपदा उपकरणो के साथ मौके पर पहुची तो देखा की एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से करीब 150-200 मीटर नीचे खेत में पड़ी है और खेत में दो व्यक्तियों के शव अलग-अलग पडे थे। दोनों शवों को स्ट्रेचर व ग्रामवासियों की मद्द से सड़क पर लाकर 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय बौराडी नई टिहरी भिजवाया गया ।



