Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय में चलेगा झाड़ू!

निकाय में चलेगा झाड़ू!

आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत जनता को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के संकल्प के तहत आज भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा का आयोजन किया गया. आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में परेड ग्राउंड से भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा शुरू की गई. दिल्ली में सरकार बनाने के बाद यह पहली बार है जब आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाहर उत्तराखंड के अंदर नगर निकाय चुनाव में फुल फ्लैश तरीके से मैदान में उतर रही है आंदोलन से राजनीतिक पार्टी तक के सफर के दौरान आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर सरकार बनाकर राष्ट्रीय पार्टियों को चित कर दिया था. उसी क्रम में उत्तराखंड में भी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को चुनौती देते हुए आज आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा करके चुनावी शंखनाद कर दिया है. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव से उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी के रूप में एक नई ईमानदार व स्वच्छ राजनीतिक शक्ति का उदय होने जा रहा है. प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दस्तक से भाजपा कांग्रेस को खिलाई व घबराई हुई है क्योंकि यह स्पष्ट हो चुका है भाजपा कांग्रेस से नहीं आम आदमी पार्टी से डर रही है. जिस गति से पार्टी का जनाधार राज्य में प्रतिदिन बढ़ रहा है इससे भ्रष्टाचारी राजनेताओं के मन में खौफ पैदा नजर आ रहा है. आज दिल्ली से ज्यादा आम आदमी पार्टी की जरूरत उत्तराखंड राज्य को है हम आम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि आगामी निकाय चुनाव के परिणाम निगमों पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगाने वाले हैं. चाहे वह भ्रष्टाचार सफाई व्यवस्था करो जालिमों पालिकाओं की जमीन को भूमाफियाओं को बेचने संबंधित हो या फिर सफाई कर्मियों की नियुक्ति राज्य सरकार के श्रम कानून से भी कम न्यूनतम वेतन पर ठेकेदारी प्रथा द्वारा किए जा रहे शोषण हो.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Welcome, find awesome [URL=https://hotchip.org.uk/]mom incest porn[/URL] content. This offers excellent scenes. Check it online!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular