
अब आधार कार्ड से जुडी एक नई खबर सामने आई है बताते चले कि यूआईडीएआई ने आधार को लेकर एक नई घोषणा की है। अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी आधार जारी किया जाएगा। यूआईडीएआई की ओर से इसे बाल आधार का नाम दिया गया है। सूत्रों की मानें तो बाल आधार का रंग नीला रहेगा। ताकि आसानी से इसकी पहचान की जा सके।
जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों के 5 साल से बड़े होने की दशा में आधार को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी होगा। इस अपडेट को आप किसी भी जनसेवा केंद्र में मुफ्त में करा सकते हैं।