Homeराज्यउत्तराखण्डनगरपालिका द्वारा रखवाए गए कूड़ेदान का यूज़र चार्ज देने से व्यापारी कर...

नगरपालिका द्वारा रखवाए गए कूड़ेदान का यूज़र चार्ज देने से व्यापारी कर रहे इनकार।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – दिसंबर 2021 से सितारगंज शहर में नगरपालिका सितारगंज द्वारा प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन (कूड़ेदान) रखा गया था। जिसके लिए हर महीने हर दुकानदार पर कूड़ेदान के लिए नगरपालिका ने 50 रूपए का यूज़र चार्ज निर्धारित किया था। लेकिन शहर में अधिकतर दुकानदार यूज़र चार्ज के 50 रूपए देने से कतरा रहे हैं।

वहीँ कुछ दुकानदारों का कहना है की जब नगरपालिका द्वारा कूड़ेदान रखवाये गये थे तब किसी भी तरह के शुल्क देने की बात नहीं बताई गयी थी। इधर नगरपालिका द्वारा शहर के बिजटी चौराहे पर यूज़र चार्ज वसूल करने आयीं लड़कियों को किसी भी दुकानदार ने यूज़र चार्ज देने से साफ़ इनकार कर दिया।

साथ ही डस्टबिन के यूज़र चार्ज को सितारगंज नगरपालिका की अवैध वसूली बताया। वहीँ इस विषय पर नागलपलिका चेयरमेन हरीश दुबे ने कहा की यूज़र चार्ज केवल सितारगंज नगरपालिका में ही नहीं बल्कि देश भर में वसूल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की यूज़र चार्ज की धनराशि जो वसूल की जा रही है वह दुकानों पर रखवाए डस्टबिन के लिए नहीं बल्कि शहर में साफ़ सफाई और नगरपालिका द्वारा किये जाने वाले अन्य कार्यों के लिए है और जो डस्टबिन रखवाए गए हैं वो नगरपालिका द्वारा मुफ़्त रखवाए गए। चेयरमेन हरीश दुबे ने बताया यूज़र चार्ज केंद्र सरकार की पॉलिसी है जो देश भर की हर नगरपालिका में लागू कर दी गयी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular