Homeराज्यउत्तराखण्डरसोई गैस के दामो में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

रसोई गैस के दामो में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला।

चमोली/कर्णप्रयाग – केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामो में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कर्णप्रयाग ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

कार्यकर्ताओं का कहना है की चुनावों में भाजपा ने लोगो से महंगाई कम करने का वादा किया था।

लेकिन सत्ता में आते ही सरकार सता के नशे में चूर हो गई है। सरकार ने दाल, तेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी मे बढ़ोतरी कर दी है। जिसका विरोध कांग्रेस सड़को पर उतर कर देगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular