Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया...

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत।

देहरादून – एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:00 बजे देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू सीधे शहीद स्मारक पहुंची। यहाँ उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह पहली बार हुआ है जब किसी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उनके साथ रहे।

द्रौपदी मुर्मू के शहीद स्मारक पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारियों ने भी उनका स्वागत किया। राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कोई राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंची हो, और यह पहली बार हुआ है जब किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने उत्तराखंड शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। खासकर महिला राज्य आंदोलनकारियों ने द्रौपदी मुर्मू को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular