Homeराज्यउत्तराखण्डदेशभर में आज भाजपा की 42 वां स्थापना दिवस की धूम...

देशभर में आज भाजपा की 42 वां स्थापना दिवस की धूम…

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी का आज 42 वां स्थापना दिवस है…. इस मौके पर भाजपा समूचे देश में अपना स्थापना दिवस मना रही है… वहीं उत्तराखंड में भी प्रदेश भर में स्थापना दिवस को मनाया जा रहा है… देहरादून में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया…. जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे…. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना … पीएम ने इस दौरान पार्टी की रीती नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया…. वही देहरादून में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद नहीं रहे …. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उन लोगों को नमन करता हूं जिन लोगों ने पार्टी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है…. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केवल राजनीतिक लिहाज से ही नहीं बल्कि जो भाजपा की नीति रही उस पर भी बीजेपी आगे बढ़ी है… चाहे वह जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की बात हो या फिर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की….

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular