
हल्द्वानी- उत्तराखंड के जिला हल्द्वानी में पानी के लिए महिला की हत्या का मामला सामने आया है…पानी के लिए हुए विवाद में एक गर्भवती महिला को तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया गया… घटना में महिला की मौत हो गई… पुलिस ने इस मामले मे 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं जबकि 1आरोपी अभी फरार है…आपको बता दें कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर में दो किरायेदारों के बीच पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की 5 माह की गर्भवती महिला को छत से नीचे फेंक दिया…मृतका के पति के मुताबिक पिछले दो तीन महीने से पानी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था…मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बतया कि अभी तक इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है… मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं…और मृतका के शव को पोस्टमॉर्डम के लिए भेजा गया है…