बड़ी खबर : टिहरी जिले के कैम्पटी क्षेत्र के एक स्कूल में विज्ञान के टीचर द्वारा 10-वीं कक्षा की छात्रा से दुराचार के बाद गर्भवती होने के मामले में नाबालिग छात्रा ने देहरादून के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।बच्चे के जन्म के बाद नाबालिग छात्रा के पिता को नाबालिग बच्ची और नवजात के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने बच्चे को गोद देने का मन भी बना लिया है। उनका कहना है कि पीड़िता स्वयं नाबालिग है, ऐसे में बच्ची की परवरिश करना मुश्किल है।
मामले को लेकर कैम्पटी पुलिस इंचार्ज मनोज नेगी ने बताया कि नाबालिक छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस आरोपी, नाबालिक छात्रा और बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाने की कार्रवाई कर रही है। जिससे नाबालिग द्वारा लगाये गए आरोपों को सिद्ध किया जा सके…बता दें कि बीते सितंबर महीने में मसूरी के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का विज्ञान के शिक्षक द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया था। मामले का खुलासा पीड़ित छात्रा के गर्भवती होने के बाद हुआ था। जिस पर नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी शिक्षक प्रवेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।



