हरिद्वार/रुड़की – जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मतगणना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा।
बता दें कि जनपद हरिद्वार में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी 6 ब्लॉकों की मतगणना सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ है। वहीं इस बार मतगणना को लेकर 277 टेबल लगाए गए हैं। रुड़की में भी 41 टेबल लगाई गई हैं। जिन पर मतगणना चल रही है। 12 से 15 घंटे के अंदर मतगणना समाप्त कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चालू है और पर्याप्त पुलिस बल मतगणना स्थल पर उपस्थित है।
हमारा प्रयास रहेगा कि देर रात तक मतगणना समाप्त हो जाए। वहीं उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ आवश्यक निर्देश यह भी है कि धारा 144 लागू है कोई भी विजय जुलूस प्रतिबंधित है। यदि कोई भी ऐसा करता है तो पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित है, उनको कहा गया है कि उसकी वीडियोग्राफी करें और अगर कोई नियमों का उल्लंघन कर विजय जुलूस निकालता है तो उसको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


