Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतगणना जारी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में पुलिस प्रशासन के...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतगणना जारी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने।

हरिद्वार/रुड़की – जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। वही मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

उत्साह के साथ प्रत्याशियों के समर्थक मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रुड़की के (के०एल) पॉलिटेक्निक ग्राउंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना और परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं की जो व्यक्ति अधिकृत है वही मतगणना स्थल पर आ पाएंगे अन्य किसी ओर को मतगणना स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी और वाहनों को भी मतगणना स्थल से दूरी पर ही रोका गया है।

वही मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ बढ़ती जा रही है। जिससे व्यवस्था दुरुस्त रखने में पुलिस प्रशासन को लाठियां भी फटकारनी पड़ी है। वहीं पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular