हरिद्वार/रुड़की – जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो चुके हैं जनपद हरिद्वार के 6 ब्लॉक में 8 लाख 58 हज़ार 4 सौ 33 मतदाता ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की 4305 सीटों पर खड़े 8791 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
वहीं 28 सितंबर को मतगणना होनी है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद के 6 ब्लॉकों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन मतगणना को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी पर लगा हुआ है।
इसी क्रम में एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि कल संपूर्ण 6 ब्लॉकों में मतगणना होगी और पुलिस प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष आवश्यक पुलिस बल के साथ उपस्थित रहेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे।
वहीं उन्होंने कहा कि विजय जुलूस पर कोई प्रतिबंध नहीं है, परंतु विजय जुलुस शांतिपूर्वक निकाला जाएगा और यदि कोई हुडदंग करेगा या नियम विरुद्ध कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
