उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अकरौली गांव पहुंचकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। जहां नदी में बाढ़ आने से सात से आठ मकान नदी में समा गए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पहुंचने पर अकरौली गांव के लोगों ने कहा कि नदी में बाढ़ आने पर हर वर्ष कई घर नदी में समा जाते हैं जिससे गरीब गांव के लोगों का नुकसान वे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं क्षेत्र विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने उप जिला अधिकारी तुषार सैनी व तहसीलदार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही लोगों की समस्याएं का समाधान करने की बात कही।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि नदी का रुख मोड़ने के लिए मशीनें नदी में काम कर रही है जल्द ही नदी का पानी का बहाव दूसरी दिशा में कर दिया जाएगा, जिससे लोगों का नुकसान आगे ना हो।
जल्द ही जिस जगह भू कटाव हो रहा है उस जगह पत्थर की पिचिंग लगाकर उसको रोका जाए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उप जिला अधिकारी को आदेश दिए कि जल्द ही इस क्षेत्र में पिचिंग का काम चालू किया जाएगा लोगों को जल्दी राहत मिलेगी।
