Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता के परिवार...

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता के परिवार से की मुलाकात, न्याय की लड़ाई में सहभागी बनने का दिया भरोसा।

पौड़ी – नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज डोभ श्रीकोट पहुंच अंकिता के पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अंकिता की लड़ाई को लड़ने के लिए भी उनके परिवार के साथ मिलकर पूरी तरह से तैयार हैं और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक वे अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए उनके साथ हर समय उपलब्ध रहेंगे।

वही गणेश गोदियाल ने कहा कि साक्ष्यों के साथ प्रशासन द्वारा छेड़छाड़ की गई है। इसलिए वह प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार सीबीआई जांच कर अंकिता के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी द्वारा जांच की गई तो प्रदेश सरकार के इशारों में सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular