Homeअजब गजबतो यहां मिलते है किराए पर बॉयफ्रेंड्स...

तो यहां मिलते है किराए पर बॉयफ्रेंड्स…

क्या ऑफिस के बाद आपका ज्यादातर वक्त अकेले में ही बीतता है और आप एक ऐसे साथी की तलाश में हैं जो आपकी इस तन्हाई को दूर कर सके…

किराए के बॉयफ्रेंड्स यहां मिलते है –

किराए के बॉयफ्रेंड्स का चलन फिलहाल भारत में तो नहीं है लेकिन जापान में किराए के बॉयफ्रेंड्स का कारोबार ज़ोरों से चल रहा है.

इसी काम से पैसे कमा रहे हैं युवा

बॉयफ्रेंड किराए पर लेने और देने का यह धंधा जापान में बेहद आम बात हो गई है. बताया जाता है कि यहां के ज्यादातर युवाओं ने इसी धंधे को अपनी कमाई का ज़रिया भी बना लिया है.

हैरत की बात है कि यहां किराए के बॉयफ्रेंड्स अधिकतर वो महिलाएं लेती हैं, जो पहले से शादीशुदा हैं. किराए के ये बॉयफ्रेंड लड़कियों की हर वो ख्वाहिश पूरी करते हैं जो वो अपने पति या पार्टनर से नहीं ले पाती हैं.

क्या करते हैं किराए के बॉयफ्रेंड्स

अपने क्लाइंट यानि लड़कियों की तारीफ करना, बातें करना, उनको शराब परोसना, उनके साथ खाना खाना और रोमांस करना ये सारे काम किराए के बॉयफ्रेंड्स को करने होते हैं.

इतना ही नहीं जापान में इन दिनों यही काम ज्यादातर युवाओं का एक करियर ऑप्शन भी बनता जा रहा है. युवाओं को इस काम के बदले मोटी रकम मिलती है इसके साथ ही उन्हें अपने क्लाइंट से महंगे तोहफे भी मिलते हैं.

बिना किसी ज़िम्मेदारी और झंझट के अगर आपको बॉयफ्रेंड का मज़ा लेना है तो फिर किराए का बॉयफ्रेंड सबसे अच्छा ऑप्शन है.

इसके लिए प्यार और इमोशन्स की कोई ज़रूरत नहीं है, अगर किसी बात की ज़रूरत है तो वो है पैसों की. क्योंकि पैसे देकर ही आप किराए का बॉयफ्रेंड ले सकती हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular