Homeराष्ट्रीयतो फिर हो सकता हैं सर्जिकल स्ट्राइक...!

तो फिर हो सकता हैं सर्जिकल स्ट्राइक…!

rajnath_singh_new-621x414-580x395

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि वह यह गारंटी नहीं दे सकती कि भविष्य में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होंगे, क्योंकि इस तरह की कोई भी कार्रवाई उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है. अगर वे खुद को सुधारते हैं तो अच्छा है लेकिन अगर कोई आतंकवादी हमला होता है तो हम गारंटी नहीं दे सकते कि भविष्य में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होंगे. हम नहीं चाहते लेकिन अगर स्थिति बनती है तो कोई दूसरा रास्ता नहीं है.’’

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह निर्णय किया था जिसमें हम सभी विकल्प पर चर्चा के लिए साथ बैठे थे.

एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि खबर थी कि कश्मीर में आतंकवादी हमला करने के बाद आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लांचिंग पैड पर लौट जाएंगे. गृह मंत्री ने कहा कि हमारे सैनिक नियंत्रण रेखा के पार गए और उन लांचिंग पैड पर हमला कर काफी क्षति पहुंचाई.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments