Homeराज्यउत्तर प्रदेशआज भी यूपी में पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियां, मेरठ में गरजेंगे पीएम...

आज भी यूपी में पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियां, मेरठ में गरजेंगे पीएम मोदी..

Narendra Modi rally in India

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. प्रदेश में वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, जिससे यहां का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. शनिवार को प्रदेश में अलग-अलग जगह पर बीजेपी, सपा-कांग्रेस गठबंधन, बीएसपी की रैलियां हैं. शुक्रवार को भी इन पार्टियों ने प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं और एक-दूसरे पर जमकर तीर साधे थे.

शनिवार को बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की मेरठ में, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बिसौली, एटा, फतेहाबाद और फतेहपुर सिकरी में और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में रैलियां होंगी. सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से सीएम अखिलेश यादव कानपुर में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके बाद अखिलेश यादव रसूलाबाद और अकबरपुर में रैलियां करेंगे. वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती बरेली में रैली करेंगे.

पीएम मोदी मेरठ में बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पीएम मोदी शनिवार को 1.30 बजे मेरठ पहुंचेंगे. वह तीन बजे तक रहेंगे और रैली को संबोधित करने के बाद लौट जाएंगे.

पाठक ने बताया कि रैली को लेकर पार्टी की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं. पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उम्मीद है कि लाखों की संख्या में लोग मोदी को सुनने के लिए पहुंचेंगे.

इधर, रैली को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. रैली की सुरक्षा के लिए बाहर से भी काफी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बाहर से भी फोर्स मंगवाई गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की जाएगी.

बता दें कि यूपी में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस-सपा गठबंधन, बीजेपी और बीएसपी के बीच मुख्य मुकाबला है.

केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद जिस तरह से बीजेपी को दिल्ली और बिहार में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वैसे में उत्तर प्रदेश का चुनाव पीएम मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है. इसका कितना फायदा उसे इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments