Homeराज्यउत्तराखण्डडीआरडीओ इंजीनियर जासूसी मे गिरफ्तार, पाकिस्तान और अमेरिका को देता था गोपनीय...

डीआरडीओ इंजीनियर जासूसी मे गिरफ्तार, पाकिस्तान और अमेरिका को देता था गोपनीय जानकारी…..

रुड़की- ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को जासूसी मे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंजीनियर रुड़की का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते एटीएस ने निशांत को महाराष्ट्र के नागपुर वर्धा रोड स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन डीआरडीओ के परिसर से गिरफ्तार किया। उसके लैपटाॅप से कई गोपनीय दस्तावेज भी मिले है। निशांत पर आरोप है कि उसने ब्रह्मोस से जुड़ी अति महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान और अमेरिका को मुहैया कराई है। बता दें ब्रह्मोस परियोजना रूस के सहयोग से भारत में विकसित की जा रही अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। जिसके जरिए मध्यम दूरी पर मार करने वाले ब्रह्मोस मिसाइल का विकास किया जा रहा है। एटीएस के अनुसार, करीब दो साल पहले हनीट्रैप का शिकार हुए निशांत ने गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान व अमेरिका की खुफिया एजेंसियों से साझा की है। वह पकिस्तान बेस्ड दो फर्जी फेसबुक आइडी के संपर्क मे था। इसके अलावा कानपुर व आगरा से भी दो और व्यक्तियों के बारे मे छानबीन की जा रही है इनमे से एक महिला वैज्ञानिक है। सोमवार को रुड़की स्थित निशांत के घर पहुंची लखनऊ और मेरठ एटीएस ने उसके पिता से भी पूछताछ की। साथ ही रेलवे स्टेशन रोड और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर अपने कब्जे में लिया। वहीं बेटे की गिरफ्तारी से पिता और पड़ोसी सकते में हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular