Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा रहेगा आपका दिन…….

मेष :- लंबी दूरी या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा । परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

वृष :- आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्वभपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा।

मिथुन :- आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ बीतेगा। लेकिन मित्रों एवं संबंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। धन और प्रतिष्ठा में हानि ना हो इसका  ध्यान रखें।

कर्क :- आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह :- धन संबंधित लेन-देन में सावधानी की आवश्यकता है परिजनों से मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें।  इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में अधिक लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, नकारात्मक विचारों से दूर रहें।  धनखर्च हो सकते है ।

कन्या :- वाणी पर संयम रखे । नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। किसी काम को करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर ले । यात्राओ के योग आपको लाभ प्राप्त करा सकते है ।

तुला :- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा । साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी की तरफ से हर संभव सहायता प्राप्त होगी । धार्मिक स्थानो पर यात्राएं करने से लाभ प्राप्त होगा ।

वृश्चिक :- काम-काज की तरफ से मिलने वाले सुखो में कमी देखने को आपको मिल सकती है । जिसके कारण आपके स्वभाव मे भी कमी बनी रहेगी और गुस्से की मात्रा बड़ सकती है । मन में आए नकारात्मक भाव आपको हर तरह  से परेशान कर सकते है जिससे आपको निर्णय लेने मे भी परेशानी आ सकती है ।

धनु :- पिता की तरफ से मिलने वाले सुखो में कमी के हालत आपको देखने को मिल सकते है, जिसमे पिता की सेहत की खराबी भी बनी रहेगी और मान-सम्मान की हानि का भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है । ससुराल परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाएँ रखे । अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे व किसी का अपमान न करे । ससुराल पक्ष हर संभव सहायता आपको मिलेगी ।

मकर :- आज के दिन किसी धार्मिक आयोजनो में शामिल होने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है । आज आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य मे कमी बनी रहेगी । स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी इसलिए वाणी पर संयम रखें और अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखे ।

कुंभ :- इस समय दबाव बढ़ने के कारण तनाव महसूस करेंगे । सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें,  ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

मीन :- परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे।   सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।  गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular