
देहरादून। कारगी चौक में बंद पड़ी ट्रैफिक सिग्नल लाइट के विरोध में अब क्षेत्रवासी लामबंद हो गए हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ट्रैफिक सिग्नल लाइट ठीक कराने की मांग की गई है। कारगी चौक की यह सिग्नल लाइट पिछले छह माह से खराब है। इसकी देखरेख का जिम्मा नगर निगम के पास है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। वैसे भी नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो हुआ है जिसके कारण क्षेत्रवासियों को प्रदर्शन और घेराव का रास्ता अपनाना पड़ा। जिलाधिकारी को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंप कर ट्रैफिक लाइट अविलंब ठीक कराने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में जो प्रमुख लोग उपस्थित थे उनमें कोई बड़ा नाम जरूर नहीं था पर आम आदमी इस प्रदर्शन में शामिल थे। जिनमें सुमित सैनी, अमित कुमार, मनीष, अंकित कुमार, दिगम्बर सिंह, शीला देवी, प्रतिभा समेत तमाम लोग शामिल थे।