Homeअंतर्राष्‍ट्रीयट्रंप सरकार में पहला रंगभेदी हमला, भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्‍या!

ट्रंप सरकार में पहला रंगभेदी हमला, भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्‍या!

डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद अमेरिका मेें पहला रंगभेद का मामला और उसके नाम पर एक भारतीय की हत्‍या का मामला सामने आया है. कंसास में एक भारतीय आप्रवासी इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, मैंने हैदराबाद में श्रीनिवास के भाई केके शास्त्री और पिता से बात की और शोक संवेदना व्य​क्त की. उन्होंने परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया. साथ ही कहा कि श्रीनिवास के पार्थिव शरीर को हैदराबाद लाने के लिए भी पूरी व्यवस्था करेंगी.

नौसेना का पूर्व अधिकारी है हमलावर 

कंसास शूटिंग में एक अन्य भारतीय सहित अमेरिकी नागरिक भी इस घटना में घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नौसेना का पूर्व अधिकारी बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के रहने वाले और अमेरिका स्थित एक कंपनी में एविएशन इंजिनियर श्रीनिवास कुचिभोतला (32) बुधवार रात को कैनसस स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार पहुंचे थे. यहां पर उनके पास ऐडम प्यूरिंटन (51) नामक शख्स बैठा था जो काफी नशे में था.

श्रीनिवास और उसके साथी आलोक मदासनी को देख ऐडम प्यूरिंटन ने नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दी. इस पर जब बार में मौजूद स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने “मेरे देश से निकल जाओ” कहते हुए श्रीनिवास पर फायरिंग कर दी.

श्रीनिवास को बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने आलोक मदासनी और एक अन्य शख्स इयान ग्रिलोट पर भी गोली चला दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं गोली लगने और खून ज्यादा बह जाने के कारण श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन किया कि उसने दो ‘मध्य एशियाई’ लोगों को गोली मार दी है और उसे छिपने की जगह चाहिए.

पुलिस कॉल ट्रेस करते हुए आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला ऐडम प्यूरिंटन (51) पूर्व में नौसेना में काम करता था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular