Homeहेल्थटमाटर और दाल दिलाती हैं डैंड्रफ से छुटकारा..यकीन आया?

टमाटर और दाल दिलाती हैं डैंड्रफ से छुटकारा..यकीन आया?

बालों में डैंड्रफ होना किसी के लिए भी बड़ी समस्या होती है. खासकर महिलाओं के लिए तो डैंड्रफ की वजह से बालों का झड़ना आम बात है. ऐसे में अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो महंगे शैंपू की जगह टमाटर और दाल का इस्तेमाल करके डैंड्रफ से आराम से छुटकारा पा सकतें हैं.

आजमाएं ये तरीके

टमाटर का पेस्ट एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं और इस पेस्ट को बालों में लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद बाल धो लें, इससे आपको फर्क जरूर नजर आएगा.

खट्टे दही में जरा सा पानी मिलाकर बालों में लगाएं. इसें 30 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद सिर धो लें. इससे आपको जल्द ही डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा.

नारियल के तेल में अरहल दाल मिला लें और इसमें नींबू का रस मिला लें. नहाने से आधे घंटे पहले इससे बालों की मसाज करें.

एक ग्लास पानी में चार बड़े चम्मच बेसन घोलकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाकर एक घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद बालों को धो लें. डैंड्रफ से जल्द निजात मिलेगी.

अरहर की दाल को रातभर पानी में भिगोएं. सुबह इसे पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद सिर धो लें.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular