HomeUncategorizedजो सगे भाई का ना हुआ वह मुलायम सिंह का क्या होगा:...

जो सगे भाई का ना हुआ वह मुलायम सिंह का क्या होगा: अरविन्द सिंह

amar

बलिया: उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी परिवार’ में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का न हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है.

अरविन्द ने आरोप लगाया कि सपा में चल रहे बवाल के लिए अमर परोक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं. अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है. वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था. अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ तथा उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनके भाई अनिल अम्बानी में विवाद हुआ था.

अरविन्द ने कहा कि सपा मुखिया को अपने वश में करके अमर पहले राज्यसभा पहुंचे और फिर दल के महासचिव बन गए. इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को सपा से बाहर निकलवाया. अमर अब राम गोपाल की जगह खुद सपा का थिंक टैंक और प्रवक्ता बनना चाहते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि अमर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, इसीलिए वह सपा में कलह करा रहे हैं.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई बार सार्वजनिक मंचों पर परिवार में जारी झगड़े के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. उन्होंने गत 24 अक्तूबर को सपा मुखिया के सामने अमर सिंह पर साजिश करने का आरोप लगाया था. हालांकि मुलायम अमर के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन पर आरोप लगाने के लिये मुख्यमंत्री को फटकार भी लगा चुके हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular