Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी मंगेश धिल्डियाल ने बैठक के दौरान कहा प्राथमिक शिक्षा को बेहतर...

जिलाधिकारी मंगेश धिल्डियाल ने बैठक के दौरान कहा प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाना उदेश्य!

कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग: प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने और आमजन का लगाव राजकीय विद्यालयों के प्रति बढ़ाने  के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की बैठक ली। बैठक में अध्यापकों के अभाव में संचालित हो रही प्राथमिक शिक्षा पर चर्चा की गयी और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों का लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिये। जिले के सीआरसी, बीआरसी व विभागीय अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी मंगेश धिल्डियाल ने लक्ष्य प्रोजेक्ट के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने की बात कही। उन्होने विद्यालयों की संकुलवार समीक्षा की और कम प्रगति पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि जिन विद्यालयों में छात्रों का वार्षिक रिर्पोट का स्तर कम है उसे सुधारा जाय और जहां की रिपोर्ट अच्छी है उन विद्यालयों के अध्यापकों व बच्चों की विडियो किलप तैयार कर अन्य विद्यालयों में दिखाया जाय जिससे अध्यापन का टेृण्ड बदल सके और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्याालयों की प्रगति पर भी चर्चा की गयी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments