Homeराज्यउत्तराखण्ड दुर्लभ लोमडी वर्फ से अठखेलिया करते कैमरे में कैद!

 दुर्लभ लोमडी वर्फ से अठखेलिया करते कैमरे में कैद!

कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंर्तगत केदारनाथ में हिमालयन लाल लोमडी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।  धाम के सरस्वती घाट के किनारे रात के करीब साडे नौ बजे करीब 43 सैकेण्ड तक यह दुलब लोमडी वर्फ से अठखेलिया करते हुए कैमरे में कैद हुई। केदारनाथ की वर्ष 2013 की आपदा के बाद यह जीव दूसरी बार दिखा है। कयास लगाये जा रहे थे कि आपदा के बाद यह जीव भी विलुप्त हो गया होगा. मगर धाम में इस दुर्लब जीव के फिर से दिखने से पर्यावरणविद इसे हिमालयी जीव संरचना के लिए शुभ मान रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मिलने वाली यह लाल लोमडी स्वभाव से काफी शर्मीली होती है। और यही कारण है ज्यादा उजाले में यह नहीं दिखती है। अकसर सुबह व शाम ढलने के बाद ही यह दिखाई देती है। पर्यावरण विदों का मानना है कि आपदा के बाद केदारनाथ क्षेत्र की वन्य जीव संरचना भी प्रभावित हो गयी थी जिससे जीव कम ही दिखाई देते थे। लेकिन अब इन जीवों के दिखने से लग रहा है कि आपदा से प्रभावित हिमालयी क्षेत्र में स्थितियां सामान्य  होने लगी हैं.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments