
हैदराबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जो इंसानियत पर सवाल खड़े कर देती है कि क्या सच में इंसानियत कही खो गई है. लोग अपने ही सगे बच्चो के साथ हैवानियत की साडी हदें कैसे पर कर सकते हैं.
दरअसल बच्चों के हक़ में काम करने वाले एक NGO ने ये खबर पुलिस तक पहुंचाई. NGO के प्रेसिडेंट अच्युत ताओ ने बताया कि बच्ची को उसके पिता ने कई बार जगह-जगह जला रखा था. और गलती महज इतनी कि इस मासूम ने सोते वक्त बिस्तर पर पेसाव कर लिया था. डॉक्टरों के मुताबिक़ अगर उनके पानी पीने और पेशाब करने का एक वक़्त बना दिया जाए तो बच्चों की आदत बदल जाती है. जो कि अकसर बच्चे बचपन में कर ही लेते है. बच्ची को इस गलती के लिए इतनी बड़ी सजा दी गई कि जिसको सुनकर किसी की भी आँखों में आंसू आ सकते हैं.
फिलहाल राजू के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्ची अस्पताल में भर्ती है.
