Homeहेल्थजानिए क्या होनी चाहिए आपकी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से

जानिए क्या होनी चाहिए आपकी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से

images

रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में कुछ भी काम करने के लिए हमारा स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है, क्योंकि अगर हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगे तो हम कुछ भी नहीं कर पाएँगे।सेहत का ध्यान रखने के लिए जरुरी है की हम पौष्टिक आहार ले, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको किस तरह का भोजन करना चाहिए और किस तरह के भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, यह बात आपके ब्लड ग्रुप पर भी निर्भर करती है?

जी, हाँ वैज्ञानिकों का मानना है की आपके ब्लड ग्रुप से ही आप जान सकते है की क्या खाना आपके लिए सेहतमंद है क्या नहीं। हमारे ब्लड ग्रुप में पाए जाने वाला एक ख़ास तरह का एंटीजन मार्कर विशेष खाद्य पदार्थों को पचाने में व्यक्ति की सहायता करता है। यह एंटीजन अलग अलग पदार्थो के लिए अलग अलग तरह से रियेक्ट करता है। इसी तरह यदि आप अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार एंटीजन को पहचान लेते हैं तो आप अपनी स्वास्थ्य या पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

जानते है किस ब्लड ग्रुप वाले को कौन से पदार्थ का सेवन करना चाहिए कौन से का नहीं

“ए” ब्लड ग्रुप:- ए(ए+ या ए-) ब्लड ग्रुप वालो को दूध से बनी चीजों और मीट नहीं खाने चाहिए इससे उनका वजन बढेगा। इन ब्लड ग्रुप वालो को हरी सब्जियां, अंकुरित दालें, अनाज, फलियां, ड्राइ फ्रूट्स, बर्गर, चाईनीज नूडल्स खाने चाहिए, यह इनके लिए सेहतमंद साबित होंगे ।

“बी” ब्लड ग्रुप:- विशेषज्ञों का मानना है की बी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियो को हर प्रकार का भोजन सूट करता है इसलिए वे अलग अलग तरह के पदार्थो का सेवन कर सकते है।

“एबी” ब्लड ग्रुप:- इस ब्लड ग्रुप के लोगो को रेड मीट से दूर रहना चाहिए और जितना ज्यादा हो सके प्रोटीन युक्त पदार्थो जैसे मांस-मछली दूध, दही,कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना चाहिए ।

“ओ” ब्लड ग्रुप:- इस ग्रुप के लोगो को दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन कम से कम करना चाहिए और हाई प्रोटीन डाइट रखनी चाहिए।

“ईट फॉर योर टाइप” किताब के अनुसार सभी व्यंजनों में लेक्टिंस नाम के प्रोटीन मौजूद होते हैं। अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों पर यह प्रोटीन विभिन्न तरीके से रिएक्ट करता है, जिसका सीधा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। तो आप भी अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपनी डाइट बनाये और स्वस्थ रहे।


Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular