Homeराज्यउत्तर प्रदेशअब इन्हें मारने के लिए रेलवे ने दी 4 लाख की सुपारी...

अब इन्हें मारने के लिए रेलवे ने दी 4 लाख की सुपारी…

reteविज़न 2020 न्यूज: लखनऊ के चारबाग रेलवे विभाग इन दिनों चूहों के आतंक से काफी परेशान हैं। रेलवे ने इन्हें मारने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को 4.76 लाख रुपये की सुपारी दी है। बताया जा रहा है कि पिछले एक वर्ष में प्लेटफॉर्म पर मौजूद विक्रेताओं को इनसे लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, रेलवे के दस्तावेजों को भी कुतर कर भारी नुकसान पहुंचाया है। तीन वर्षों में यह दूसरी बार है जब इन्हें मारने के लिए किसी कंपनी को ठेका दिया गया है। यात्रियों को भी चूहों ने खासा परेशान किया है और आए दिन उनका बैग और कपड़े कुतर कर खराब कर देते हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कंपनी अपना काम शुरू कर देगी और जल्द ही चूहों के आतंक से निजात मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular