Homeअध्यात्मजानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

surajमेष:- कामकाज के क्षेत्र में समस्याएं धीरे-धीरे ही सुलझेंगी। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी।कानूनी मामलों में गति अच्छी आएगी।किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें।

उपाय :- सफेद-काला जूता पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष:- व्यापार और कार्यस्थल पर समस्याएं बनी हुई रहेगी, लेकिन जल्दी ही इनसे निजात मिलेगी।कार्य में उत्साह की वृद्धि होगी। उत्तेजना पर संयम रखें।भूमि-भवन के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी।सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ।

उपाय :- पीले कपड़े में अपने किसी पूर्वज की सोने की चीज़ बाधंकर लॉकर में रखने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।

मिथुन:- निवेश से फायदा मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा होगी, जिससे आपको फायदा मिलेगा।संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।कार्यक्षेत्र में अनावश्यक व्यय संभव। रिश्तेदारों से मधुरता में कमी।गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है।

उपाय :- त्रिफला का सेवन किसी भी रूप में करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।

कर्क:- जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। नेगेटिव बातों को खुद पर हावी न होने दें।व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त किंतु आलसी न बने। अनुभवों का लाभ प्राप्त। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।

उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पीपल में पानी देना और उसकी जड़ में दीया जलाना शुभ है।

सिंह:- आज पैसों से जुड़े कई मामले आपके सामने आ सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।संतान पक्ष के कार्यों पर ध्यान किंतु कार्यों में कुछ विलंब संभव। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चाँदी के बर्तन में दही खाएं।

कन्या:- ग्रहों की स्थिति के कारण अधिकांश कामों में देरी हो सकती है।पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे।घनिष्ठ व्यक्ति से संपर्क बनेगा। उलझे काय सुलझ सकेंगे।अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

उपाय :- तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

तुला:- सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बिजनेस भी अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिलेगी।कार्यों में व्यस्तता। अधिकारीवर्ग आपकी बातों पर कम ध्यान देंगे।मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा।

उपाय :- अपने बहन का सम्मान करें, इससे प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक:- आज आपको सावधानी से सारे काम पूरे करने चाहिए। आज नौकरी के लिए किसी नए संगठन और नए चेहरों से ही बात करना बेहतर रहेगा।सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। सोचे हुए काम बनेंगे।महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देना उचित समझेंगे। विरोधी पक्ष कमजोर। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

उपाय :- सफेद गाय को आटा व काली चींटियों को चीनी खिलाने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

धनु:- कारोबार के लिए यात्रा लाभदायक होगी। बातचीत करते समय सावधान रहें।व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।कार्यक्षेत्र में परिश्रम का अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है।

उपाय :- स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर:- बिजनेस के लिए दिन कुछ खास नहीं होगा, लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए।कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। ससुराल पक्ष से मधुरता। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा।

उपाय :- नीम-बबूल की दातून करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ:-  बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है।शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी।

उपाय :- लोहे के बर्तन से पानी पीना प्रेम सम्बन्धों को अच्छा रखेगा।

मीन:- आप जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर ले सकते हैं। इस कारण मेहनत ज्यादा करनी होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी।आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं।विरोधी पक्ष कमजोर। आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा।आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में तरक्की के लिए घर की छत या पडछत्ती में चौखट, जाली व लोहे के सामान का संग्रह न करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular