Homeअध्यात्मजानिए, आज शुक्रवार को कैसा रहने वाला है आपका दिन...

जानिए, आज शुक्रवार को कैसा रहने वाला है आपका दिन…

मेष :- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा साथ ही आज जो भी काम करोगे उसमें सफलता मिलेगी इस समय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है।

वृष :- आज मन मे नकारात्मक विचार बनेगे, परिवार के साथ तालमेल ठीक नही रहेगा, कामकाज और शिक्षा मे आज बेहतर है भावना, और संवेदनशीलता में बहकर अपना चरित्र ख़राब न करे । पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है

मिथुन :- किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान होगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिए।

कर्क :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। आपके लिए शुभफलों की प्रधानता रहेगी। परिवार से मिलने वाला सुख और सहयोग भी अच्छा बना रहेगा। आप को नाक कान गले मे कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा l

सिंह :- आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

कन्या :- आज के दिन अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमत्ता से आपके कार्य सफल होंगे। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।

तुला :- शिक्षा मे किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, शरीर मे आलस्य बना रहेगा, घर मे तनाव का माहौल बनेगा, किसी प्रकार के मांगलिक कार्यो मे शामिल हो सकते है, अगर आप मे ग़ुस्से की मात्रा बढ़ेगी तो आपका पूरा दिन खराब हो जायगा l

वृश्चिक :- आज किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

धनु :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर :- आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। खान-पान में उचित-अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक हो सकता है। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

कुम्भ :- आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनो के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। वाहनसुख मिलेगा। आज का दिन हर तरह से उत्तम है काम काज को लेकर के दिक्कत का सामना करना पड़ेगा l

मीन :- निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular